Coronavirus को लेकर तेज प्रताप यादव ने किया ट्वीट, कहा- बाद में सरकार कहेगी कि...
पटना। विश्वभर में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं भारत में भी अब तक कोरोना वायरस के करीब 50 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और भारत सरकार ने नुमाइंदे कुर्सी की और टकटकी लगाए लोकतंत्र को छत-विछत कर रहे हैं।'

तेज प्रताप यादव ने किया ट्वीट
तेज प्रताप यादव ने बुधवार को ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'भारत में #Coronavirus के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और भारत सरकार के नुमाइंदे कुर्सी की ओर टकटकी लगाए लोकतंत्र को छत-विछत कर रहे हैं। बाद में कहेंगे कि हमें पहले से सजग रहना चाहिए था। बिहार में भी जनादेश के लुटेरों ने अमंगल करके रखा है, कोई सार्थक कदम धरातल पर नहीं है।'
भारत में #Coronavirus के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और भारत सरकार के नुमाइंदे कुर्सी की ओर टकटकी लगाए लोकतंत्र को छत-विछत कर रहे हैं।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 11, 2020
बाद में कहेंगे कि हमें पहले से सजग रहना चाहिए था।
बिहार में भी जनादेश के लुटेरों ने अमंगल करके रखा है, कोई सार्थक कदम धरातल पर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications