कोरोना वायरस को लेकर बिहार में भी अलर्ट, चीन से लौटी छात्रा में मिले लक्षण, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

पटना। मुंबई और जयपुर के बाद बिहार के छपरा में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज मिली है। संदिग्ध महिला मरीज को पटना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इससे पहले वह छपरा के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी। महिला में कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले हैं। बता दें, संदिग्ध महिला मरीज हाल ही में चीन से लौटकर आई है।

corona virus suspected case in patna

जानकारी के मुताबिक, शांति नगर की रहने वाली एकता कुमारी चीन के तेनजिंग प्रांत में रिसर्च की पढ़ाई कर रही है और बीते दिनों ही वह वापस इंडिया लौटी है। एकता कोलकाता में विमान से उतरने के बाद छपरा पहुंची जहां उसे हल्का बुखार महसूस हुआ। डॉक्टरों ने जानकारी मिलते ही उसे छपरा सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।

पटना मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक विमल करक ने बताया, 'छात्रा का ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया जाएगा। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+