नीतीश नहीं लालू का हाथ थामेंगे राहुल, कांग्रेस-लोजपा-आरजेडी गठबंधन तय

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी ने नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के साथ चुनाव में जाने का विचार छोड़कर लालू यादव और राम विलास पासवान पर भरोसा जताया है। कांग्रेस, लोजपा और आरजेडी के साथ इस गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भी शामिल करने की जुगत की जा रही है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एनसीपी नेता और केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने आरजेडी और लोजपा को मना लिया है।
गौरतलब है कि जेल से रिहा होते ही लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से बात की थी और उन्हें गठबंधन का बरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने भी आरजेडी और लोजपा के साथ जाने के मुद्दे पर हमेशा अपने विकल्प खुले रखे हैं। राहुल को लगता है कि बिहार में मोदी मैजिक को रोकने के लिए आरजेडी और लोजपा से गठबंधन ज्यादा कारगार होगा। हलांकि जानकार मानते है कि बीजेपी से जेडीयू के गठबंधन टूटने का नुकसान नीतीश कुमार को हुआ है और फायदा बीजेपी को। जेडीयू में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर एक राय नहीं है। ऐसे में कांग्रेस, आरजेडी और लोजपा का एक साथ जाना लगभग तय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications