कांग्रेस के विधायक ने किया नबालिग लड़की का अपहरण

पटना (मुकुंद सिंह)। बिक्रम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और उनके दोस्तों पर मसौढ़ी पुलिस ने नबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नही मिल पाया है।

ननिहाल से आचानक हुई गायब

मसौढ़ी पुलिस को मिली प्राथमिकी में पीड़‍िता के पिता अभय कुमार ने कहा कि बेटी निधि अभी नाबालिग है। एक सप्ताह से अपने ननिहाल नौबतपुर में थी। लेकिन वहां से आचानक कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह कंकड़ बाग मे एमएलए सिद्धार्थ शर्मा के कब्जे में है। एक हॉस्टल में उसे छिपा कर रखे जाने कि सूचना मिली। वहां जाकर बेटी को अपने घर ले आया। वहीं लड़की के पिता ने आरोप पत्र मे कहा कि एमएल सिद्धार्थ शर्मा और उनके दोस्त मुकेश घर पर शादी के बहाने आया और लड़की को इशारा करते हुए गाड़ी मे बैठा कर तेजी से फरार हो गया।

वहीं इस मामले मे कांग्रेस के प्रदेश और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि लड़की के अपहरण के आरोप मे कांग्रेस विधायक पर कारवाई हो सकती है। इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच मे विधायक पर आरोप सही मिला तो कारवाई तय है। पार्टी पूरे मामले पर गंभीर है। इस प्रकार की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है।

लोगों का कहना है कि पीड़‍िता का विधायक के दोस्त मुकेश के साथ प्रेम चल रहा है। इस मामले मे वह पूर्व मे भी घर से गायब हुई थी। पुलिस कप्तान मन्नू महराज ने इस मामले मे कहा कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। हलाकि अब तक इस मामले मे कोई सुराग नही मिल पाया है। जल्द ही पुलिस मामले के तह तक पहुंच जाएगी।

इससे पहले बिहार के किन-किन विधायकों ने शर्मसार करने वाली करतूतें की हैं आइये जानते हैं तस्वीरों के साथ स्लाइडर में-

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ शर्मा

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ शर्मा

इन पर दोस्त के लिये नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप है।

चोर को भगाया अवधेश मंडल ने

चोर को भगाया अवधेश मंडल ने

पूर्व पूर्णियां की विधायक बिमा भारती पर पति कुख्यात अवधेश मंडल को थाना से पुलिस के गिरफ्त से भगाने का आरोप लगा।

महिला से की छेड़ छाड़

महिला से की छेड़ छाड़

ट्रेन मे दिल्ली की महिला से छेड़ खानी के मामले मे अररिया के विधायक सरफराज आलम ने भी बिहार की काफी किरकिरी कराई है।

मंदिर तोड़ने पर आक्रोश

मंदिर तोड़ने पर आक्रोश

हाजीपुर में एक मंदिर के तोड़े जाने के बाद से लोगों में बेहद आक्रोश व्याप्त है।

नीतीश सरकार बेपरवाह

नीतीश सरकार बेपरवाह

शर्मनाक: जननायक से जुड़ी फाइलें हुई चूहों का शिकार, नीतीश सरकार बेपरवाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+