बिहार: कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर जिले में शनिवार की सुबह कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब कांग्रेस नेता अपने घर से जिम जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार दो अपराधियों ने मीनापुर रोड़ पर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, राकेश यादव राजनीति में काफी सक्रिय थे और यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव थे। शनिवार की सुबह राकेश यादव अपने घर मीनापुर से जिम जाने के लिए निकले थे, तभी सिनेमा रोड पर बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि वे महागठबंधन के नेताओं के भी चहेते थे और इस बार हाजीपुर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। ऐसे में बीच शहर में सुबह-सुबह युवा कांग्रेस नेता की हत्या से पुलिस की चौकसी से पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। घटना का पता चलते ही सदर अस्पताल में समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि राजनीतिक हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पार्टी के कार्यकर्ता सत्येंद्र यादव का कहना है कि राकेश यादव काफी सौम्य स्वभाव के थे और अगले विधानसभा में प्रत्याशी के रूप में दावेदार थे ऐसे में इनकी हत्या को लेकर राजनीतिक हत्या की आशंका जताई जा रही।












Click it and Unblock the Notifications