गुजरात में 'सरदार' तो नीतीश के बिहार में बनेगा सबसे ऊंचे 'राम'

मोदी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण किए जाने के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में प्रस्तावित भगवान राम के सबसे बड़े मंदिर के प्रारूप का अनावरण किया। नीतीश ने पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया में सबसे बड़े राम मंदिर निर्माण का आनावरण किया। बिहार के जानकी नगर में बनने वाले इस विराट रायायण मंदिर की ऊंचाई करीब 405 फीट होगी।
पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर परिसर में द्वारकापीठ के जगदगुररु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज विराट रामायण मंदिर के मॉडल का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। बिहार में बनने वाले यह विशाल मंदिर 2800 फुट लंबा, 1400 फुट चौडा और 405 फुट ऊंचा होगा। खबर के मुताबिक इस मंदिर के निर्माण पर 300-500 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका निर्माण जनता के सहयोग से किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए राशि अगले दस सालों में इकठ्ठा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications