चिराग पासवान ने शेयर की पीएम मोदी के साथ फोटो, पिता रामविलास की तरह बताया

पटना, 14 नवंबर: बिहार में उप चुनाव के बाद अब दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान अपनी नई तैयारियों में जुट गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा करते हुए कहा कि उनका मानना ​​है कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे और उनकी पार्टी आगामी चुनाव में गठबंधन का हिस्सा होगी।

chirag

बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे। हम आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने इस बात को भी साफ कर दिया कि गठबंधन सहयोगियों की घोषणा चुनाव से ठीक पहले ही की जाएगी। इधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान ने बिहार में अवैध शराब के पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

चिराग ने बिहार में फलफूल रहे अवैध शराब के धंधे में उच्च अधिकारियों के इस रैकेट का हिस्सा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि बिहार में अभी भी जनता के लिए शराब क्यों उपलब्ध है? वह इस सवाल का जवाब नहीं देंगे क्योंकि राज्य के उच्च अधिकारी रैकेट का हिस्सा हैं और नीतीश कुमार अपने अधिकारियों के माध्यम से सरकार चलाने के लिए जाने जाते हैं।

चिराग पासवान ने की पीएम मोदी की तारीफ

वहीं शनिवार को गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब रविवार को चिराग पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपने साथ की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ चिराग ने लिखा,' आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा पीएम मोदी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा।'

आपको बता दें कि राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+