नकल में अक्ल न लगाएं परीक्षार्थी, CCTV रखेगी नजर
पटना (मुकुन्द सिंह)। मैट्रिक परीक्षा को लेकर केन्द्र अधीक्षकों के साथ बैठक में डीएम त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि नकल पर अक्ल न लगाये परीक्षार्थी नहीं तो होगी करवाई। बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा कक्ष में व परीक्षा केन्द्रों तक मोबाइल लेकर आने पर रोक रहेगा। छात्रों को अपना मोबाइल परीक्षा शुरू होने के पहले केन्द्राधीक्षक के पास जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल या सोशल मीडिया का सहारा लेकर प्रश्न लीक होने पर व अन्य तरह का झूठी अफवाह फैलाने वालों पर जिला साइबर क्राइम ब्रांच की नजर रहेगी।

इस अवसर पर डीएम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले 09 वीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 वीक्षक को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। इसके अलावे डीएम ने केन्द्र अधीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश, पेयजल व परीक्षार्थियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी वीक्षक व दंडाधिकारी 10 मार्च को आवंटित परीक्षा केन्द्र पर योगदान करना सुनिश्चित कर लें।












Click it and Unblock the Notifications