पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: CBI ने शुरु की जांच, पहला मुकदमा दर्ज
पटना। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच सीबीआई ने शुरु कर दी है। सीबीआई ने आज इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि सीबीआई ने कल ही जांच शुरु करने का ऐलान कर दिया था। उल्लेखनीय है कि राजदेव रंजन की हत्या 13 मई 2016 को सीवान के रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।

इस केस में शहाबुद्दीन को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने 5 शूटरों को अरेस्ट किया था। पुलिस को पता चला था कि लड्डन मियां के कहने पर राजदेव को गोली मारी गई थी। लड्डन शहाबुद्दीन का करीबी बताया जाता है। उसने सरेंडर कर दिया था।
राजदेव की पत्नी को भी है हमले का डर
राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने शक जताया है कि शहाबुद्दीन उन पर भी हमला करा सकते हैं और उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आशा रंजन और उनका परिवार राजदेव रंजन की हत्या के पीछे शहाबुद्दीन का हाथ होने का शक जताता रहा है।
कई संगीन मामलों में पिछले 11 सालों से जेल में बंद शहाबुद्दीन की रिहाई के बाद आशा रंजन की यह आशंका और बढ़ गई है कि उनकी आवाज को बंद करने की कोशिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications