चारा घोटाले से लालू को बचाना चाहते है सीबीआई डायरेक्टर

CBI director wants to drop charges against Lalu in fodder scam
पटना। लोकसभा चुनाव से पहले ये खबर आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के लिए बड़ी राहत देने वाला है। चौंकाने वाले कदम के तहत, केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक रंजीत सिन्हा ने चारा घोटाले के संबंध में तीन मामलों में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोपों को हटाए जाने की वकालत की है।

कहने का मतलब ये कि चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब सीबीआई उन्हें बचाना चाहती है। लालू यादव के खिलाफ आरोपों को हटाए जाने की सिफारिश करते हुए सिन्हा ने न केवल अभियोजन निदेशक से बल्कि पटना जोन के प्रमुख समेत पटना शाखा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी असहमति जतायी।

Did You Know: चारा घोटाले में सजा पाने के बाद लालू 11 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते

चूंकी इस मामले में लालू दोषी हराए जा चुके है इसलिए सिन्हा की ‘विशेष' अपील पर सॉलिसिटर जनरल को भेज दिया गया है। लालू का पक्ष लेते हुए रंजीत सिन्हा ने कहा कि मामले में अधिकतर सबूत और अधिकतर आरोपी व्यक्ति एक समान हैं जिसमें आरोपों की बारीकियां भी शामिल हैं। सीबीआई निदेशक के मुताबिक यह विचार है कि किसी व्यक्ति पर उसी अपराध के लिए किसी अन्य मामले में फिर से मुकदमा नहीं चलाया जा सकता जिसके लिए उसे पहले ही दोषी ठहराया जा चुका हो जबकि सबूत एक समान हैं।

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले के एक आरोप में लालू प्रसागद यादव को पहले ही सजा सुनाया जा चुके है। उन्हें इस आरोप में 5 साल की जेल और 25 लाख रु. का जुर्माने की सजा दी गई है। फिलहाल वो जमानत पर रिहा किए गए हैं।

Did You Know: चारा घोटाले में दोषी पाए जाने और 5 साल की जेल की सजा पाने के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव 11 साल तक की चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+