बिहार में ठेकेदार को गोलियों से भूना, आक्रोशित भीड़ से बचकर भागी पुलिस

पटना (मुकुंद सिंह)। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के सेरना गांव में बाईक सवार अपराधियों नें कांटी स्टेशन रैक प्वाईंट के ठेकेदार धर्मेन्द्र यादव को एक के बाद एक 6 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें- बिहार की खबरें

Murder

धर्मेन्द्र अपने गांव कुशी से टहलने सेरना गया था जब अपराधियों नें उस पर हमला कर दिया। इस घटना में धर्मेन्द्र के दो साथी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों नें जमकर बबाल काटा। भीड़ नें घटना स्थल की ओर जाती हुई कांटी थाना पुलिस के साथ मारपीट की और उनकी जीप को जला दिया। जीप में सवार पुलिसकर्मियों नें भागकर जान बचाई।

भीड़ नें कांटी में थर्मल के पास एन एच-28 को जाम कर दिया और छिन्नमस्तिका मंदिर स्थित एक ढाबा में आग लगा दिया। बवाल बढता देख एसएसपी रंजीत कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगो को शांत कराया।

पुलिस ने कहा है कि हत्यारे की पहचान हो गयी है। आपको बताते चले कि मृतक ठेकेदार धर्मेन्द्र भी कई बार जेल जा चुका है और कांटी स्टेशन रैक प्वाईंट पर रंगदारी करने और गोलीबारी के कई मामले उस पर दर्ज हैं।इस हत्याकांड को चुनावी परिणाम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मृतक ठेकेदार धर्मेन्द जेल से बाहर निकला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+