बीएसईबी इंटर परीक्षा 2019: एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से कीजिए डाउनलोड

Bihar news, बिहार। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2019 की वार्षिक परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शिक्षण संस्थान अपने संस्थान से संबंधित एडमिट कार्ड को https://bsebregistration.com/exam/ वेबसाइट पर जाकर अपने शिक्षण संस्थानों के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB 12th exam 2019 admit card

बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद संस्थान के प्रधान अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ अपने संस्थान के परीक्षार्थियों को समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साल 2019 की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड को हस्ताक्षर और मुहर के साथ अपने संस्थान से प्राप्त कर लेंगे। हस्ताक्षर और मुहर लगने के बाद ही प्राप्त एडमिट कार्ड के साथ परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं फोन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी शिक्षण संस्थान के प्रधानों को निर्देश दिया है की जो छात्र 2017-19 की सेंट अप परीक्षा में असफल हो गए थे उनका प्रवेश पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद किसी भी तरह की परेशानी होने पर समिति ने हेल्पलाइन नंबर 0612- 2232249/2227587-588 जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन कर आप कोई भी जानकारी ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+