बिहार: सीनियर बैंक मैनेजर को 50 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ पकड़ा
Patna news, पटना। बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत के 50 हजार रुपये के साथ सीनियर बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आंध्रा बैंक में कार्यरत बैंक मैनेजर का नाम संदीप कुमार बताया जा रहा है जो राइस मिल को लोन देने के एवज में 50 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले रहा था।

सीबीआई ने उसे रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक राइस मिल संचालक चंदन कुमार की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने आरोपी बैंक मैनेजर को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपी बैंक मैनेजर पटना के एग्जीबिशन रोड शाखा में कार्यरत बताया जा रहा है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद से ही बैंककर्मियों में हड़कंप मचा है। फिलहाल सीबीआई की टीम आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में लगी है।
ये भी पढ़ें- ट्रेड यूनियनों की हड़ताल- बिहार में राजद और सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन, कई ट्रेनें रोकीं












Click it and Unblock the Notifications