बिहारः पटना मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष निलंबित, कोरोना जांच में मदद न करने का आरोप

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। इसी दौरान पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनको निलंबित होने का कारण बताया जा रहा है कि वो कोविड-19 संबंधित जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और सरकार के नियमों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

bihar satendra narayan singh suspend at patna medical college

बता दें कि गुरुवार को राज्य में 12 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बिहार में 51 हो गई है। जबकि बीते दिन प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिले हैं, जिनमें सीवान के एक ही परिवार के दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

12 नए मरीजों के मिलने के साथ ही बिहार में अब कुल 51 कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं। बिहार का सीवान जिला अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। सीवान के इस घर में कुछ दिन पहले एक युवक ओमान से लौटा था। ओमान से आने के बाद युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

दुनियाभर में वायरस के कारण 88 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 5734 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 166 लोगों की मौत हुई है। बता दें कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+