कोरोना से पूर्णिया के IG विनोद कुमार का निधन, 16 अक्टूबर से एम्स में भर्ती थे
पूर्णिया। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया (Purnea) जिले से सामने आ रही है। यहां पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार की कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार (17 अक्टूबर) की देर रात निधन हो गया। बता दें कि 16 अक्टूबर को आईजी विनोद कुमार रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें पटना स्थित एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
Recommended Video

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार (59) डायबिटीज के भी पेशेंट थे। वो कोरोना से संक्रमित होने के बाद पिछले 4 दिनों से पटना एम्स में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी एम्स के अधीक्षक डॉ सी एम सिंह ने दी है। बिहार सरकार के इस पुलिस अधिकारी की मौत की खबर ने पुलिस महकमें में शोक की लहर फैला दी है।
इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। चुनावी तैयारियों के बीच में कोरोना का कहर भी लगातार जारी है। इससे पहले भी बिहार सरकार के ही एक मंत्री की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications