बिहार चुनाव: महागठबंधन से टूट के बाद सभी 243 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव
नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही तारिखों का ऐलान किया जाएगा। लेकिन चुनाव की तारिखों के ऐलान से पहले ही महा गठबंधन में दरार पड़ सचुकी है। कम सीटें मिलने के बाद अब समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

समाजवादी पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने यह ऐलान किया है। आपको बता दें कि महागठबंधन ने सपा को सिर्फ 5 सीटों का ऑफर किया था, जिसके बाद नाराज मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। हलांकि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने उन्हें मनाने की कोशिशें भी की, लेकिन बात बनी नहीं।
कल हो सकता है तारीखों का ऐलान
बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। माना जा रहा है कि मंगलवार दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की बैठक होने जा रही है। जिसके बाद तारीखों का ऐलान संभव है।
Samajwadi Party will contest on 243 seats in Bihar Assembly polls: Bihar SP President Ramchandra Singh Yadav
— ANI (@ANI_news) September 7, 2015 











Click it and Unblock the Notifications