डायन कहकर महिला को किया निर्वस्त्र, पिलाया नाली का पानी
पटना। ये नीतीश का बिहार है, या लालू यादव का, यह बाप तय कीजिये, हम तो बस आपको उस वास्तविकता से रू-ब-रू करा रहे हैं, जो बिहार की एक महिला पर बीती है। बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर गांव मे गांव के दबंगों द्वारा महिला को डायन कह कर निर्वस्त्र कर दिया और जमकर पिटाई की। और तो और एक प्याल में मैला भर कर उस महिला को पिलाया गया।
पढ़ें- भारत में 75 फीसदी शादीशुदा महिलाओं के साथ हर रोज होता है रेप

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रामदेव यादव, राजदेव यादव, इकाबरी देवी, जयंती देवी, उमा शंकर यादव, शिव शंकर यादव के द्वारा गांव की हि महिला को डायन बताते हुए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार इस मामले पर पंचायत भी रखी गई, लेकिन इससे उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा और महिला को प्रताड़ित किया जाता रहा।
बुधवार को तो हद ही पार हो गई जब महिला ने झिड़की का विरोध किया तो लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर बड़ी बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इतने से जी नहीं भरा तो उसे मैला पिलाया। पिटाई के दौरान महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उन लोगों ने उसे गांव से दूर झाड़ी में फेंक दिया। महिला को इस स्थिति मे देखकर आसपास के लोग जमा हो गए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें- टीचर ने छात्रा पर फेंका तेजाब
जब महिला को होश आया तो उक्त बातें लोगों को बताईं। स्थानीय लोगों की मदद से इस बात की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications