पटनाः कॉलोनी के बीच में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कुछ ऐसे थे बंद कमरों के मंजर

पटना। बिहार की राजधानी पटना शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शहर के बुद्धा कॉलोनी थानांतर्गत किदवईपुरी स्थित टेलीग्राफ कॉलोनी के इम्पीरिया गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने एक कॉल गर्ल सहित गेस्ट हाउस के संचालक अखिलेश्वर सिंह और एजेंट का काम करने वाले विश्वजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली व अन्य राज्यों से आती थी लड़कियां

दिल्ली व अन्य राज्यों से आती थी लड़कियां

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की खाली बोतलें बरामद की गयी हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि इस जगह गेस्ट हाउस के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। थानेदार रविशंकर सिंह के अनुसार पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस गेस्ट हाउस में पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित कई जगहों से कॉल गर्ल आती थीं।

गेस्ट हाउस में चलता था धंधा

गेस्ट हाउस में चलता था धंधा

गेस्ट हाउस संचालक ग्राहकों को सुरक्षा की गारंटी देता था। जबकि एजेंट का काम करने वाला विश्वजीत ग्राहकों को गेस्ट हाउस तक लेकर आता था। यहीं पर शराब की व्यवस्था भी की जाती थी। अक्सर रविवार के दिन इस गेस्ट हाउस में भीड़ जमा होती थी।

पुलिस दूसरे लोगों की कर रही है तलाश

पुलिस दूसरे लोगों की कर रही है तलाश

पुलिस के अनुसार एजेंट और संचालक ग्राहकों से तीन हजार से लेकर दस हजार रुपये तक लेते थे। इस दौरान ग्राहक को पहले कॉल गर्ल की तस्वीर दिखायी जाती थी। इसके बाद रुपये की डील होती थी। संचालक ही ग्राहकों को कमरे की व्यवस्था करवाता था। बकौल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+