मंगलवार को बिहार में मिले कोरोना के 133 नए मरीज, आंकड़ा 2800 के पार

पटना। बिहार में गर्मी की मार के साथ-साथ कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को बिहार में कोरोना के 133 नए मरीज मिले हैं। वहीं सोमवार को 163 नए मामले मिले थे। इन नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 2870 हो गई है। वहीं 13 मरीजों की मौत हो चुकी है और 2125 सक्रिय मामले हैं। बता दें कि इन सक्रिया मामलों में 1850 मामले प्रवासी मजदूरों की है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 163 संक्रमित मिले। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव की संख्या 2737 हो गई थी। पिछले 24 घंटे में और 27 लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं।

bihar patna one hundred thirty three new coronavirus case on tuesday

केवल पटना में बीते सोमवार को 11 नए मामले मिलने के बाद अकेले इस जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 211 हो गई है। इनमें से 70 अब तक स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो की मृत्यु हो चुकी है। पटना में अब एक्टिव केस की संख्या 139 रह गई है। पटना के अलावा सहरसा से 21, दरभंगा से 13, मधुबनी से 10, बेगूसराय 18, कटिहार 11, औरंगाबाद से 9, भोजपुर से 7, अररिया से 6 मामले सामने आए।

वहीं गोपालगंज, खगड़यिा, अरवल सिवान और भागलपुर, सुपौल में 3-3, मुंगेर 2 तथा मधेपुरा, सारण, शेखपुरा, समस्तीपुर, लखीसराय, रोहतास मुजफ्फरपुर और नालंद में 1-1 पॉजिटिव मिले। इनके अलावा वैशाली से 9, प. चंपारण से 5, गया से 4, सीतामढ़ी से 11 संक्रमित मिले। लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में अभी 1992 एक्टिव केस हैं, जिनमें 1805 प्रवासी हैं। लोकेश कुमार ने कहा कि यह 1805 पॉजिटिव तीन मई के बाद बिहार लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+