पटनाः हाथ जोड़ती रही पुलिस लेकिन क्वारंटाइन में रह रहे मजदूरों ने एक न सुनी और करते रहे तोड़फोड़

पटना। बिहार के पटना जिले के बलेछी प्रखंड के सकशोहरा हाई स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। मजदूरों ने बाढ़ अनुमंडल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद अव्यवस्था का आरोप लगाया है। दो दिन के भीतर मजदूरों ने दूसरी बार हंगामा किया है। मंगलवार को पंडारक में मजदूरों ने कुर्सियां तोड़ दीं तो गुरुवार को सकशोहरा हाईस्कूल में खिड़कियों के कांच तोड़ दिए।

bihar patna migrant labours did rampage in quaranatine center

दरअसल, बुधवार को सकशोहरा हाई स्कूल में बने क्वांरटाइन सेंटर पर पिता और 20 दिन के बच्चे की रिपोर्ट आने के बाद भी उन दोनों पीड़िता को क्वारंटाइन सेंटर से नहीं हटाया गया था। इससे नाराज होकर मजदूरों ने हाथ में ईंट लिए और खिड़कियों को चकनाचूर कर दिया। साथ ही देरी से खाना मिलने और शौचालय में गंदगी का भी आरोप लगाया।

इस पूरी घटना का वीडियो सेंटर में रहने वालों ने बनाकर वायरल किया, जिसमें तोड़फोड़ साफ-साफ दिख रही है। इस दौरान सकशोहरा पुलिस कैम्पस के बाहर गेट पर खड़ी हो कर हाथ जोड़कर समझाती रही पर सेंटर में रह रहे लोग नहीं माने। बाढ़ के अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार ने न्यूज़18 से बात करते हुए ये बताया कि वायरल वीडियो देख कर लोगो को पहचान की जा रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार की देर रात आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया था कि किसी भी तरह से क्वारेंटाइन सेंटर्स पर अनुशासन भंग नही होनी चाहिए। किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने का अधिकार नहीं है। साथ ही सभी प्रवासी 14 दिन क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के बाद सात दिन अपने घरों में क्वारंटाइन रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+