मां ने पड़ोसी पर लगाया बेटी से रेप करने का आरोप तो बेटी ने मौसेरे भाई को बताया पेट में पल रहे बच्चे का पिता

पटना । बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई रेप की घटना में नया मोड़ आ गया है। बीते मंगलवार को पीड़िता की मां के आवेदन पर उसके पड़ोस में रहने वाले इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ज्ञान विष्णु आर्या के खिलाफ पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया फिर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि इस दौरान आरोपित छात्र पूरी घटना से इनकार करता रहा।

पीड़िता ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

पीड़िता ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

छात्र के जेल जाने के बाद जब पीड़िता का महिला थाने में 161 के तहत पुलिस के समक्ष बयान हुआ, तो कहानी बदल गयी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा ज्ञान विष्णु का नहीं, बल्कि पीड़िता के मौसेरे भाई दीपक का बच्चा पल रहा है। उसने बताया कि पिछले साल के मार्च माह में दीपक ने उसके साथ रेप किया था। पीड़िता के बयान के बाद दीपक मुख्य आरोपित बन गया है।

मां ने पड़ोसी छात्र को बताया था रेप का आरोपी

मां ने पड़ोसी छात्र को बताया था रेप का आरोपी

आलमगंज के रहने वाले मौसेरे भाई दीपक की पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि अब सच्चाई जानने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करा सकती है, क्योंकि मां ने छात्र को आरोपित बनाया है, जबकि पीड़िता ने अपने मौसेरे भाई को कटघरे में खड़ा किया है। आरोप में पकड़े गये छात्र ज्ञान विष्णु आर्या अगर निर्दोष है, तो उसके साथ अन्याय हुआ है। असली आरोपित को बचाने के लिए उसे फंसाया गया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

जब तक निर्दोष नहीं साबित होगा तब तक जेल में रहना होगा

जब तक निर्दोष नहीं साबित होगा तब तक जेल में रहना होगा

हालांकि जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होगा, तब तक उसे जेल में रहना पड़ेगा। पीड़िता का अभी कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हुआ है। अगर 164 के कलमबंद बयान में भी पीड़िता ने अपने मौसेरे भाई का नाम लिया, तो जेल भेजे गये ज्ञान विष्णु आर्या के जेल से बरी होने का रास्ता खुल जायेगा।

मा ने दर्ज कराया था रेप का केस

मा ने दर्ज कराया था रेप का केस

फिलहाल पीड़िता के बयान से उसके परिवार वाले भी हैरान हैं। कदमकुआं थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को परिजनों पर डाउट हुआ था। लेकिन परिजन छात्र को ही आरोपित बताते रहे। लेकिन उसके जेल जाने के बाद पीड़िता ने अपने बयान में सबकुछ बदल कर रख दिया है। यहां बता दें कि मंगलवार को पीड़िता की मां ने रेप का केस दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+