बिहारः विधायक के बेटे को पंचायत चुनाव में मिली हार वहीं 21 वर्षीय लड़की ने जीता वार्ड सदस्य का चुनाव
पटना। शुक्रवार को बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतगणना की जा रही है। यह मतगणना शनिवार को भी जारी रहेगी। इस दौरान सीवान के रघुनाथपुर से विधायक हरिशंकर यादव के बेटे और सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा से भाजपा विधायक मोतीलाल साह की समधन सुरती देवी मुखिया का चुनाव हार गईं। सुरती देवी रीगा के गणेशपुर बभनगामा से मुखिया पद की प्रत्याशी थीं। वहीं हैरान कर देने वाला एक नतीजा सामने आया है, जिसमें 21 साल की प्रत्याशी खुशबू कुमारी कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड की नर्वतपुर पंचायत वार्ड संख्या 10 से वार्ड सदस्य का चुनाव जीत गईं।

वहीं नालंदा जिले के सरमेरा ब्लॉक की मालवा पंचायत में नई उम्मीदवार वीणा देवी 2138 मत प्राप्त कर मुखिया पद का चुनाव जीत गईं। वहीं बांका जिले की सुनीता देवी मेंथावाड़ी ने 401 मतों से जीत हासिल की। कटोरिया प्रखंड की बड़वासनी पंचायत से मुखिया पद पर अमलेश कुमार 1000 मतों से जीत हासिल की। वहीं रोहतास जिले के डिहरी प्रखंड अंतर्गत बरांव कला पंचायत से मुखिया पद सुंतेश्वर राम चुनाव जीत गए। मझिआंव पंचायत से अनिल कुमार, दरिहट पंचायत से शारदा देवी, बेरकप पंचयााय से रंजू देवी, कोचस प्रखंड की सरैया पंचायत से विकास तिवारी, चितैनी पंचायत से चंपा देवी मुखिया पद हुईं विजयी।
मतगणना केंद्र व अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। साथ ही प्रत्याशियों को यह भी हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बता दें कि 3356 पदों पर निर्विरोध चुनाव पहले ही हो चुका है। वहीं 166 पदों पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते यह पद खाली रह गए। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक कुल 92 हजार 376 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 66 लाख 55 हजार 233 मतदाता थे। इनमें 31 लाख 52 हजार 763 महिला मतदाता जबकि 35 लाख 2 हजार 260 पुरुष मतदाता हैं।
इस चरण में वोटरों के लिए कुल 11 हजार 527 मतदान केंद्र बनाए गए थे। आठवें चरण में कुल पदों की संख्या 25 हजार 561 है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 11 हजार 173 है। ग्राम पंचायत मुखिया के 1135 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 821, जिला परिषद सदस्य के 124 पद, ग्राम कचहरी सरपंच 1135 पद और ग्राम कचहरी पंच के 11 हजार 173 पदों के लिए चुनाव होंगे। वहीं 92 हजार 376 उम्मीदवारों में से 42 हजार 803 पुरुष और 49 हजार 573 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications