ग्रामीण बिहार की तस्वीर यूं बदलेंगे माझी

पटना। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जीतन राम माझी की सरकार ने ग्रामीण वोटरों को लुभाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत ही सरकार ने ग्रामीण विकास के लिये मास्टर प्लान की घोषणा की है। खैर वोटरों को रिझाना अलग बात है, लेकिन अगर यह प्लान सफल रहा तो बिहार की तस्वीर बदल जायेगी।

Jitan Ram Majhi

ग्रामीण विकास मंत्री नितीश मिश्रा के अनुसार यह परियोजना दिसंबर तक राज्य के 8392 ग्राम पंचायतों के लिये तैयार कर जायेगी। इसी दिशा में दो दिन की कार्यशाला का आयोजन पटना में किया गया, जिसमें बिहार व देश के अलग-अलग राज्यों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस परियोजना का नाम 'मेरा गांव, हमारा विकास' है। यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जायेगा। इस परियोजना के तहत मनरेगा और अन्य केंद्रीय योजनाओं को बढ़ावा भी दिया जायेगा।

इसमें कोई शक नहीं है कि यह परियोजना पूरी तरह चुनावी बिसात बिछाने की कोश‍िश है। शायद इसीलिये परियोजना पर कार्यशाला के दौरान ग्रामीण विकास के सचिव एसएम राजू ने कहा कि इस मास्टर प्लान का आईडिया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। इस परियोजना के तहत पश्च‍िम चंपारण के गोनाहा ब्लॉक में कार्य शुरू किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+