पत्थर दिल मां ने किया जिगर के टुकड़े का सौदा, जानिए फिर क्‍या हुआ?

रोहतास। एक मां के लिए सबसे प्यारा उसका बच्चा होता है। मां खुद को तकलीफ देकर अपने बच्चे को सुरक्षित रखती है। लेकिन एक पत्थर दिल मां ने अपनी जिगर के टुकड़े का ही सौदा कर दिया। पैसा लेने के बाद उस मां की ममता वापस आ गई और अपने बच्चे को वापस लेने उसके घर पहुंची जिसे वह अपना बच्चा दिया था। मामला में ट्विस्‍ट उस वक्‍त आया जब बच्‍चा लेने वाले ने बच्‍चा देने से इंकार कर दिया। बाद में मामला नजदीकी पुलिस स्टेशन में पहुंचा।
शर्मनाक! यूपी में महज 28 दिन की नवजात बच्ची के साथ दुष्कर्म

infant
फिर क्या था पुलिस स्टेशन में मामला पहुंचते ही पत्थर दिल मां के साथ-साथ पैसे वाली मां दोनों किशोर न्याय अधिनियम व ह्यूमन ट्रैफकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जेल चली गई। जी हां इस पत्थर दिल मां की कहानी बिहार के रोहतास जिले की है। जंहा जिले के नगर थाना क्षेत्र के भारतीगंज मोहल्ले की रहने वाली सुनीता देवी ने आज से 4 महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। पर गरीबी और सही परवरिश न होने के कारण उसने तारामुनी देवी के सहयोग से अपने नवजात बच्चे को गाजियाबाद के नंदग्राम की रहने वाली प्रिया पांडेय को तीन लाख रुपए में दे दिया था।

बच्चे का सौदा करने के एक दिन बाद ही मां की ममता उसे धीक्कारने लगी। और पत्थर दिल मां का कलेजा पिघल गया। जिसके बाद सुनीता देवी गाजियाबाद के नंदग्राम प्रिया के पास पहुंची जहां उसका बच्चा था। और अपने बच्चे को वापस देनी बात करने लगी। पर प्रिया ने बच्चा देने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। तो इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया और मामले की जानकारी ली तो यह मामला किशोर न्याय अधिनियम और ह्यूमन ट्रैफकिंकग एक्ट का निकला। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सुनीता देवी, प्रिया पांडे और बच्चा बेचने में सहयोग करने वाली तारामुनी देवी को गिरफ्तार कर बच्चे की तस्करी के आरोपी जेल भेज दिया। वहीं बच्चा को उसके मां सुनीता देवी के हवाले कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+