लड़की ने प्यार ठुकराया तो सिरफिरे ने किया ब्लेड से हमला, छात्रा अस्पताल में भर्ती
पूर्णिया। इश्क में जब कोई अंधा ही हो जाए तो ऐसी घटनाएं आम हो जाती हैं। बिहार के पूर्णिया जिले के खजांचीहाट थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर ब्लेड से हमलाकर उसकी गर्दन और उसके हाथ की नस काट दी। अानन-फानन गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक चूनापुर रोड निवासी आशुतोष अक्सर 8वीं कक्षा की इस छात्रा को परेशान करता था। छात्रा के स्कूल जाने के दौरान उसने कई बार अपने प्रेम का इजहार भी किया, लेकिन लड़की ने रिजेक्ट कर दिया।
पढ़ें- क्या होगा कल?
आरोपी आशुतोष बीती शाम लड़की के घर पहुंच गया और उसे घर में अकेला देख ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने ब्लेड से लड़की की गर्दन पर दो वार किए और उसके हाथ की नस काट दी जिसके बाद शरीर से खून की तेज धार बह निकली।
थाना प्रभारी अशोक कुमार मेहता का कहना है कि लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह के अंधे इश्क में अक्सर प्रेमी अपनी नस काट लिया करते हैं पर यहां लड़की पर ही हमला बोल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications