CAA-NRC पर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, RJD-BJP विधायकों के बीच आई मारपीट की नौबत

पटना। बिहार विधानभा का बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा जारी है। विपक्ष सरकार को राज्यहित के मुद्दों के साथ-साथ एनआरसी और सीएए को लेकर सरकार को सदन में घेरने की कोशिश कर रही है। बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर के बाहर विपक्षी दल के नेता आरक्षण, सीएए, एनआरसी, एनपीआर के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की थी। वहीं दूसरे दिन भी इन मुद्दों पर विपक्ष हंगामा कर रहा है।

bihar legislative assembly rusckus between rjd and bjp mla

विपक्ष के नेता ने सीएए को काला कानून बताया तो भाजपा नेता ने कड़ी आपत्ति जताई। विधानसभा के अंदर मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा और राजद विधायकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। वहीं हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को 15 मिनट तक स्थगित करना पड़ा।

ऐसा बताया जा रहा है कि जब सीएए और एनआरसी पर आरजेडी की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया जा रहा था तो भाजपा के विधायकों ने इसका विरोध किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भाषण दे रहे थे। हंगामे के वक्त आरजेडी और भाजपा विधायक वेल में आ गए। इसी दौरान आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र और मंत्री प्रमोद कुमार के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।

इसके सदन से बाहर निकले तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायकों पर सदन के अंदर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के एनपीआर पर दिए बयान का हवाला देते हुए कहा कि एनपीआर को लेकर नोटिफिकेशन क्यों कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+