फिर कैमरे में कैद हुईं किशनगंज के जेलर की रंगरलियां

पटना। यौन उत्पीड़न और अवैध संबंधों में जब किसी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है, तो उसे सुधारने की जिम्मेदारी जेलर की होती है। लेकिन अगर जेलर साहब खुद ही रंगरलिया मनाने में एक्सपर्ट हों, तो सोचिये क्या हो। जी हां बिहार के किशनगंज के जेलर का तो कुछ ऐसा ही हाल है।

पढ़ें- भाभी का अश्लील वीडियो बनाकर 6 माह तक किया रेप

Kripashankar Pandey Jailer Kishanganj

आये दिन जेल परिसर में जेलर साहब कृपाशंकर पांडेय लड़कियों को बुलाते और उनके संग रंगरलियां मनाते। बहुतों को यह बात पता थी, लेकिन किसी ने बिना सबूत कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं जुटायी।

संडे बना फन डे

इसी संडे को जब जेलर साहब अपना फन डे उस वक्त जेल के ही एक व्‍यक्त‍ि ने जेल की छत से जेलर साहब की रंगरलियों को कैमरे में कैद कर लिया।

Kripashankar Pandey Jailer Kishanganj

किशनगंज मंडल कारागार में हुए इस कारनामे की शिकायत जब ऊपर पहुंची तो हड़कंप मच गया। और तो और ये तस्वीरें मंगलवार को पब्लिक के सामने भी आ गईं। प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिये एक कमेटी का गठन किया है।

इससे पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

आपको बता दें कि जुलाई 2015 में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यही कृपाशंकर पांडे एक कैदी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते दिखे थे। तब जेलर ने उस वीडियो को झुठा करार दे दिया। उस वक्त जो जांच कमेटी बनी थी, उसकी रिपोर्ट आने से पहले जेलर साहब का प्रोमोशन हो गया और अब वे जेल अधीक्षक बन गये।

और हां, पुलिस इस बात की जांच में भी जुटी है कि ये ताज़ा तस्वीरें वाकई में ताज़ा हैं, या पहले कभी खींचीं गई थीं जो अब वायरल हुई हैं। खैर अब इस नये मामले की जांच में कमेटी जो करेगी सो करेगी, लेकिन जरा सोचिये जेलर साहब अपने परिवार और समाज का सामना कैसे करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+