बिहार में पीड़ितों के साथ भद्दा मजाक, माथे पर लिख दिया 'भूकंप'
पटना। नेपाल में आए भूकंप का बिहार पर भी क्रूर प्रभाव पड़ा। यहां मरने वालों की तादात 60 के आसपास पहुंच गई। अस्पतालों में मरीजों का इलाज हो रहा है। सरकार तत्पर है, लेकिन दरभंगा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से मरीजों के साथ भद्दा मजाक किया है।

जी हां पहले तो भूकंप ने सबकुछ छीन लिया और फिर अस्पताल का क्रूर मजाक। डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती पीड़ितों के माथे अस्पताल प्ररबंधन ने एक स्टिकर चिपका दिया, जिसपर लिखा गया था 'भूकंप'। भूकंप में घायलों का इलाज कर रहे इस सरकारी अस्पताल ने मरीजों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और उनके माथे पर भूकंप लिखा स्टिकर चिपका दिया।
पीड़ितों से मिलने के लिए नेताओं के आने का सिलसिला भी जारी रहा, लेकिन किसी ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। अस्पताल में भूकंप पीड़ितों को अलग वार्ड में रखा गया है, लेकिन इसके बावजूद उनके माथे पर ये स्टिकर चिपकाए गए हैं।
भाजपा विधायक प्रेम कुमार जब पीड़ितों से मिलने आए तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। विधायक के आपत्ति जताने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने फौरन उनसे माफी मांगी और फौरन उनके माथे से भूकंप लिखा स्टिकर हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications