दो अक्टूबर को बिहार में राज्य सरकार चलाएगी मेगा वैक्सीनेशन, एक दिन में 40 लाख को लगाया जाएगा डोज

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य सरकार टीकाकरण पर खूब जोर दे रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग खास मौकों पर इससे जुड़े लक्ष्य को भी प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर विभाग स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाने की तैयारी में है। इस अभियान में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य एक दिन में 40 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा कर नया रिकॉर्ड बनाना है।

bihar government will run mega vaccination programme on mahatma gandhi birth anniversary

बीते मंगलवार को मेगा वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी सहित तमाम अधिकारियों ने बैठकर कर सभी जिलों को एक खास रणनीति के तहत लक्ष्य दिया गया है। एक निजी चैनल से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर पर बिहार ने देश भर में टीकाकरण में तीस लाख का आंकड़ा पार कर पहला स्थान प्राप्त किया था।

अब राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर भी बिहार नया रिकॉर्ड बनाकर एक खास संदेश देगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग जिलों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग सम्मानित भी करेगा। सभी जिलों में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर आज यानी मंगलवार से तैयारी शुरू हो गई है और सेशन साइट का चयन कर सभी को निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।


इसको लेकर बुधवार से फोन कॉल कर लोगों को सूचित किया जाएगा। बता दें कि पिछले तीन बार से मोतिहारी जिला टीकाकरण में टॉप कर रहा है। वहां के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सम्मानित कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+