जीत के बारे में नहीं सोचते तो क्या सोचते हैं नीतीश कुमार?
पटना (मुकुंद सिंह)। पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जीत के बारे में नहीं सोचते हैं। अगर राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो नीतीश कुमार के दिमाग में इस चुनाव को लेकर बहुत कुछ चल रहा है।
पढ़ें- नेपाल के रास्ते आ रहे नकली नोट, बांटे जायेंगे चुनाव में
आचार संहिता लागू होने के बाद नीतीश ने अपने घर के बाहर आकर कहा कि सोचना अब मीडिया का काम है। हम देशवासियों के साथ दशहरा भी मनाएंगे और दीपावली भी। हमारा गठबंधन 243 सीटों पर मजबूत है। चुनाव प्रचार के लिए 38 दिन का समय मिला है। हम प्रचार में लग जाएंगे, काउंट डाउन तो मीडिया के लिए शुरू हो गया है। आपलोग "मीडिया" रोज-रोज पटाखा फोड़िए।
नीतीश बोले पांच चरण के मतदान में प्रचार के लिए थोड़ा कम गैप कम है, इससे कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन बिहार के तमाम राजनीतिक दलों को इसका अनुभव है। चुनाव आयोग ने फैसला कर लिया है, हम उसका स्वागत करते हैं।
अगर राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो नीतीश कुमार को सबसे बड़ा डर जातिगत आधार पर वोट देने वाले वोटरों का लग रहा है। वो सोच में हैं, कि अगर जीतन राम मांझी की वजह से अति पिछड़ा वर्ग और राम विलास पासवान की वजह से पिछड़ी जातियों के वोट भाजपा के खाते में चले गये, तो राजद से दोस्ती धरी की धरी रह जायेगी।
पढ़ें- कब कहां होंगे मतदान
भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि हम चुनाव के लिए बहुत पहले से तैयार थे। अगर चुनाव सिर्फ एक चरण में भी होता तो हम इसके लिए तैयार हैं। हम चुनाव की तैयारी एक साल से कर रहे हैं। हमारे सामने कोई भी पार्टी हो जितनी पार्टियों का महागंठबंधन हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सत्ताधारी दल साम-दाम-दंड-भेद से चुनाव जीतने की कोशिश करेगा। हम लोग सत्ता में नहीं हैं। हम लोगों की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुशील कोदी बोले कि सीटों के बंटवारे को लेकर हमारी केंद्रीय नेतृत्व बातचीत कर रही है।
बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी व सांसद भूपेन्द्र यादव ने कहा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। जनता अब फैसला करेगी। जनता को जंगल राज का डर सता रहा है। हम बिहार के विकास और परिवर्तन के लिए वोट मांगेंगे। हमारी पार्टी विकास, विश्वास और पारदर्शिता के लिए काम करेगी।
मोदी पर बढ़ा विश्वास
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही नीतीश के जाने और भाजपा के आने का एलान हो चुका है। बिहार की जनता देख रही है कि लालू यादव और नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया क्या है। प्रधानमंत्री के पैकेज के एलान से लोगों का भरोसा बढ़ा है। एनडीए में शामिल सभी पार्टियां मिलकर लड़ेंगे।













Click it and Unblock the Notifications