GT vs RR Qualifier 2: रद्द हुआ गुजरात-राजस्थान क्वालीफायर तो? किसे मिलेगा फाइनल में एंट्री का मौका?

GT vs RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। खिताब को बचाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब इंतजार है उस दूसरी टीम का, जो खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु से लोहा लेगी। इस आखिरी टिकट के लिए गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच शुक्रवार को जंग होने वाली है।

क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर इस नॉकआउट मुकाबले में मौसम विलेन बन गया और मैच रद्द हुआ, तो फाइनल में कौन जाएगा? आइए समझते हैं आईपीएल नॉक आउट में मौसम को लेकर नियम और इस मैच का पूरा समीकरण।

GT vs RR

क्या है आईपीएल में बारिश का नियम?

क्रिकेट में अनिश्चितताओं का खेल है और मौसम का इस पर सीधा असर पड़ता है। अगर शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले में बारिश खलल डालती है, तो नियमों के तहत विजेता का फैसला इस तरह होगा।

पहली प्राथमिकता (न्यूनतम ओवर का मैच): अगर मैच के समय में कटौती के बाद भी कम से कम 5-5 ओवर का खेल नहीं हो पाता है, तो अंपायर्स के पास मुकाबले रद्द करने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं रहेगा।

पॉइंट्स टेबल का गणित: यदि मौसम इतना खराब हो कि सुपर ओवर भी न फेंका जा सके, तो लीग स्टेज का प्रदर्शन काम आएगा। नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति में जो टीम अंक तालिका में ऊपर थी, उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इस स्थिति में गुजरात के हाथ मौका लग सकता है।

किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री?

अगर बारिश के चलते खेल पूरी तरह चौपट होता है, तो गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल का टिकट कटा लेगी। इसके पीछे की वजह है लीग स्टेज में उनका दमदार प्रदर्शन। इस सीजन के ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही थी। इसी बेहतर रैंकिंग का फायदा गुजरात को बिना मैच खेले भी मिल सकता है।

मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी?

प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच पर संकट के बादल बेहद कम हैं। हालांकि, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मैच से एक दिन पहले तक ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट था, लेकिन शुक्रवार (मैच के दिन) मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी और खेल बिना किसी रुकावट के पूरा होने की पूरी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+