मुंबई के 117 साल पुराने स्वदेशी मार्केट का होगा पुनर्विकास, रविंद्र चव्हाण ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मुंबई के ऐतिहासिक स्वदेशी मार्केट के पुनर्विकास को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 117 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक बाजार का पुनर्विकास निश्चित रूप से किया जाएगा और इस प्रक्रिया में किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद इसकी गारंटी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की और से दे रहे हैं।

Mumbai

मुंबई के कालबादेवी स्थित स्वदेशी मार्केट के 117 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में रविंद्र चव्हाण ने कहा कि यह बाजार केवल एक व्यापारिक केंद्र नहीं, बल्कि देश के स्वदेशी आंदोलन की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने महान क्रांतिकारी बाबू गेनू को याद करते हुए कहा कि इसी कालबादेवी क्षेत्र में विदेशी कपड़ों से भरे ट्रक को रोकते हुए बाबू गेनू ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान आज भी देशवासियों को स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर स्वदेशी मार्केट संस्था के 117 वर्षों के इतिहास को दर्शाने वाले विशेष पोस्टल लिफाफे का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" के सिद्धांत के तहत भारत में निर्मित उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार भी इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिससे राज्य के विकास को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास आधारित राजनीति को नई पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और स्वदेशी मार्केट का पुनर्विकास भी जल्द साकार होगा।

इस कार्यक्रम में स्वदेशी मार्केट संस्था के अध्यक्ष सुमित मेहरा, नवी मुंबई क्षेत्र की पोस्ट मास्टर जनरल सुचिताताई जोशी, भाजपा के स्थानीय नगरसेवक आकाश राजपुरोहित और रीटा मकवाना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+