वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर क्रिस गेल ने दिया निकनेम, सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में RR ने शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वालिफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली और SRH को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं, जिन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बना दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी में बड़े-बड़े छक्के और चौके शामिल थे,इस शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी के निकनेम की काफी प्रशंसा हो रही है। आइए जानते हैं कि उन्हें यह निकनेम किसने दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

गेल ने की तारीफ, दिया खास टाइटल

एलिमिनेटर मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ होने लगी। इसी बीच सबकी नजर क्रिस गेल पर भी थी। उन्होंने X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए वैभव को एक प्यारा सा निकनेम दिया "New Six Machine" और साथ ही एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें लिखा था "Universal Baby Boss" और खास बात यह है कि गेल को खुद को यूनिवर्स बॉस कहा जाता है और अब उन्होंने सूर्यवंशी को छोटा बॉस नाम दिया है।

शतक से बस एक कदम दूर रह गए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने शतक के बेहद करीब पहुंच चुके थे। तभी उन्होंने प्रफुल हिंगे की गेंद पर अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरह से टाइम नहीं हो पाई और थर्ड मैन पर स्मरण रविचंद्रन ने शानदार कैच पकड़ लिया इस तरह वैभव की पारी 97 रन पर ही समाप्त हो गई और वह अपने शतक से चूक गए। अगर यह शॉट छक्के के लिए निकल जाता, तो वैभव सिर्फ 29 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लेते और IPL इतिहास का सबसे तेज शतक उनके नाम हो जाता।

सूर्यवंशी के लिए रिकॉर्ड नहीं रखता मायने

क्रिस गेल ने 30 गेंदों ऐतिहासिक शतक IPL 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था, जो आज भी IPL इतिहास के सबसे तेज़ शतकों में से एक माना जाता है। हालांकि गेल के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाने का मलाल सूर्यवंशी को नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम की सफलता अहम है, शतक बाद में बनते रहेंगे।

IPL 2026: कौन है राजस्थान रॉयल्स का असली संकटमोचक? वैभव सूर्यवंशी के कारण दब गया नाम
IPL 2026: कौन है राजस्थान रॉयल्स का असली संकटमोचक? वैभव सूर्यवंशी के कारण दब गया नाम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+