टिकट के लिये 50 लाख में गिरवी रखा घर, इसलिये फूट-फूट कर रोये थे अशोक गुप्ता
पटना (मुकुंद सिंह)। RLSP ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जैसे ही जारी की, वैसे ही पार्टी दफ्तर के बाहर शोर-शराबा सुनाई देने लगा। कार्यकर्ताओं में गुस्सा इसलिये था, क्योंकि उनके चहेते नेता अशोक गुप्ता ने टिकट पाने के लिये अपना घर तक गिरवी रख दिया। और अब दूसरी सूची में भी उन्हें टिकट नहीं मिला।
पढ़ें- नेताओं-कार्यकर्ताओं के पास क्या-क्या हुआ बरामद
यहां बता दें कि सोमवार को RLSPने अपनी पहली सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। लेकिन कुशवाहा जब प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे थे , ठीक उसी दौरान टिकट को हंगामा शुरू हो गया। दरअसल नरकटियागंज से संभावित उम्मीदवार अशोक गुप्ता का पार्टी ने टिकट काट दिय़ा है। उस वक्त अशोक गुप्ता भरी प्रेसवार्ता में रोने लगे और मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।
इसका असर बुधवार को फिर से देखने को मिला जब पार्टी की दूसरी सूची आयी। अशोक गुप्ता के नाराज समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। एक बार फिर अशोक गुप्ता मीडिया के सामने रोते नजर आये। दरअसल अशोक ने अपने घर को गिरवी रखकर 50 लाख रुपये खर्च किए थे। अब टिकट नहीं मिलने का मतलब उनकी सारी जमा पूंजी पानी में बह गई।
बिहार चुनाव स्पेशल
वहीं उजियारपुर से RLSP ने अपना उम्मीदवार बदला है और बैद्यनाथ कुशवाहा के जगह अनंत कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं रून्नी सैदपुर से पंकज मिश्रा RLSP उम्मीदवार हुए हैं। जबकि हसनपुर से विनोद निषाद RLSP उम्मीदवार बनाये गये हैं। उम्मीदवारों के बदलने की वजह से पार्टी में फिर से विरोध के स्वर फूटने लगे हैं।
यह वीडियो उस वक्त का है, जब पहली सूची जारी हुई थी और अशोक गुप्ता चीख-चीख कर राये थे-













Click it and Unblock the Notifications