बिहारः लॉकडाउन का दिखने लगा असर, प्रदेश में कम हुई कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या
पटना। लगातार प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने का असर कोरोना संक्रमण के मामलों पर दिख रहा है। इसके चलते अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हजार 129 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते मंगलवार को प्रदेश में कुल 3 हजार 306 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में केवल 285 नए संक्रमित मिले। वहीं अब संक्रमितों की संख्या से करीब दोगुने मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 6015 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

वहीं प्रदेश में कोरोना का रिकवरी दर अब सामान्य होता जा रहा है। राज्य में इस वक्त रिकवरी रेट 94.27 फीसदी है। हालांकि चिंता की बात यह है कि रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही प्रदेश में कोरोना के नए मामले भले ही काम आ रहे हैं लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बीते मंगलवार को कोरोना के चलते 104 लोगों की मौत हो गई।
कोरोना के मामले लगातार कम होने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक जून तक प्रदेश में आंकड़ा 500 तक पहुंच जाएगा, जिसके बाद सरकार प्रदेश में लगी पाबंदियों पर छूट दे सकती है। बीते मंगलवार को अररिया में 92, औरंगाबाद में 96, बेगूसराय में 313, दरभंगा में 102, गोपालगंज में 148, कटिहार में 166, मुजफ्फरपुर में 171, नालंदा में 113, पूर्णिया में 208, समस्तीपुर में 237, सिवान में 114, सुपौल में 104 और वैशाली में 95 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य सरकार कोरोना टेस्टिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन भी तेजी से कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications