बिहारः पिछले 24 घंटे में 991 कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार
पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आई है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते शुक्रवार को केवल 991 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार 308 हो गई। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में लगातार पांचवें दिन भी 200 से कम संक्रमित मिले हैं। केवल 143 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पटना के साथ-साथ अन्य जिलों में भी कोरोना के मामलों में गिरावट आई है।
Recommended Video

बीते शुक्रवार को अररिया जिले में 52,दरभंगा में 23,समस्तीपुर में 55,पूर्णिया 51,सुपौल 46,सीवान 51,वैशाली 22,ईस्ट चम्पारण 40,सहरसा 26,खगड़िया 25,बेगूसराय 23,मुजफ्फरपुर में 47 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत हुई है जबकि 24 घन्टे में 2090 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो राज्य में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.80 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। मरीजों की संख्या में कमी भले आ गई हो लेकिन सरकार की ओर से सैम्पल जांच में कमी नहीं आयी है । 24 घन्टे में कुल 1 लाख 13 हजार 446 सैम्पल्स की जांच हुई है। सबसे अच्छी बात है कि राज्य के 9 जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं जिससे कि स्थिति अब सामान्य होने लगी है।
इधर, राजधानी के अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटरों पर भी दवाब कम होने लगा है। पटना जिलों में 1013 बेड की क्षमता वाले आइसोलेशन सेंटरों में अब महज 9 मरीज बच गए हैं. वहीं पीएमसीएच,एनएमसीएच में भी 75 फीसदी बेड खाली हो चुके हैं और अस्प्ताल प्रशासन को बड़ी राहत मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications