बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 9863 नए मामले, रिकवरी रेट पहुंचा 83 प्रतिशत के पार

पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में रिकवरी रेट भी बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में कमी आई है और साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हुई है, जिसका असर रिकवरी पर पड़ा है। बता दें कि बीते बुधवार तक प्रदेश की रिकवरी रेट 83.43% हो गई है। वहीं, 12 मई यानी कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 1 लाख 11 हजार 740 लोगों की जांच कराई गई है।

bihar corona update 9863 new case of covid 19

Recommended Video

    Bodies found floating in Ganga: Patna में Ganga में तैरते दिखे शव, DM का आया बयान | वनइंडिया हिंदी

    12 मई को कोरोना से बड़ी राहत

    24 घंटे में कुल 111740 लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान 9 हजार 863 नए कोरोना संक्रमित मिले। बता दें कि अब तक राज्य में कुल 6 लाख 22 हजार 433 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि 5 लाख 19 हजार 306 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना के चलते 5 हजार 303 लोगों की मौत हो चुकी है। नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 99 हजार 623 हो गई है। वहीं राज्य का रिकवरी रेट 83.43 प्रतिशत पहुंच गया है।

    24 घंटे में 74 संक्रमितों की मौत

    बिहार में 24 घंटे में 74 लोगों की मौत हुई है। जबकि मंगलवार को राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 72 था। 7 दिनों से मौत के आंकड़ों में कोई कमी नहीं हो रही है। मृतकों में ज्यादातर गंभीर बीमारियों वाले हैं। इसके अलावा, 45 से कम उम्र के लोगों की भी जान जा रही है।

    पिछले 24 घंटे में प्रदेश की राजधानी पटना में कोरोना के 977 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अररिया में 260, अरवल में 169, औरंगाबाद में 228, बांका में 113, बेगूसराय में 409, भागलपुर में 204, भोजपुर में 43, बक्सर में 86, दरभंगा में 139, पूर्वी चंपारण में 338, गया में 388, गोपालगंज में 182, जमुई में 141, जहानाबाद में 40, कैमूर में 122, कटिहार में 478, खगड़िया में 281, किशनगंज में 149, लखीसराय में 59, मधेपुरा में 180, मधुबनी में 317, मुंगेर में 276, मुजफ्फरपुर में 506, नालंदा में 523 संक्रमित मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+