बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 7847 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या 49 हजार के पार

पटना, 20 अप्रैलः बिहार में कोरोना अब मौत का तांडव कर रहा है। पिछले 24 घंटे में 41 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। वहीं बीते सोमवार को 7847 नए कोरोना संक्रमित मिले। बता दें कि रविवार को प्रदेश में 10,0604 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें कुल 8690 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं सोमवार को जांच की संख्या घटकर 83,361 हो गई। इसके बाद भी कुल 7487 कोरोना संक्रमित मिले। इन नए आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 49527 हो गई है। वहीं बीते रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 44700 थी। प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

bihar corona update 7847 new case of covid 19

बीते सोमवार को मिले औरंगाबाद में 200, बेगूसराय में 255, भागलपुर में 314, भोजपुर में 110, पूर्वी चंपारण में 162, गया में 261, जहानाबाद में 177, कटिहार में 102, मुंगेर में 349, मुजफ्फरपुर में 389, नालंदा 178, नवादा में 136, पूर्णिया में 149, सहरसा में 159, समस्तीपुर में 217, सारण 243, सीवान में 159, पश्चिमी चंपारण में 176 नए मामले आए हैं।

बिहार के विभिन्न जिलों में अन्य प्रदेशों से आए 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और अन्य संक्रमण प्रभावित शहरों के लोग शामिल है। बता दें कि बीते सोमवार को कोरोना वायरस के चलते बिहार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन हो गया। जिसके बाद से प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई। प्रदेश में नीतीश सरकार की सहयोगी दल भाजपा के नेता व मंत्री सम्राट चौधरी ने ही नीतीश सरकार पर सवाल उठा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+