बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए 6253 नए संक्रमित, घट रही है प्रदेश की रिकवरी रेट

पटना। बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते शुक्रवार को 6253 नए मामले आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 23 संक्रमितों की जान चली गई है। मृतकों में पटना मेडिकल कॉलेज में 11 संक्रमित हैं और नालंदा मेडिकल कॉलेज में 9 लोगों की जान गई है। पटना एम्स में भी इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की जान चली गई। वहीं प्रदेश में मौत और संक्रमण के बीच रिकवरी रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। 24 घंटे में रिकवरी रेट 1.22 % घटा है। प्रदेश की राजधानी पटना के साथ प्रदेश के एक दर्जन जिलों में संक्रमण का खतरा हर वक्त बढ़ता ही जा रहा है।

bihar corona update 6253 new case of covid 19

Recommended Video

    Bihar के Buxar में स्‍टेशन पर बिना Corona Text कराए भाग गए प्रवासी मजदूर | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना की तेज होती रफ्तार से रिकवरी रेट में 24 घंटे में 1.22 % रिकवरी में कमी आई है। गुरुवार को कुल 6133 नए मामले आए थे जिसके बाद रिकवरी रेट 89.79 था शुक्रवार को 24 घंटे में 6253 नए मामले आए, जिसके बाद रिकवरी रेट का आंकड़ा 88.57 पहुंच गया।

    वहीं शुक्रवार को 6253 नए मामले आए हैं। पटना में 1364 नए मामले आए। गया में 24 घंटे 590 नए मामले आए। वहीं भागलपुर में 386 नए मामले आए हैं। मुजफ्फरपुर 393, बेगूसराय में 257, औरंगाबाद में 182, भोजपुर 142, पूर्वी चंपारण 144, गोपालगंज में 153, जहानाबाद में 139 संक्रमित सामने आए हैं।

    वहीं मधेपुरा में 92, मुंगेर में 173, नालंदा में 117, नवादा में 100, पूर्णिया में 137, रोहतास में 169, सहरसा में 115, समस्तीपुर 103, सारण में 248, समस्तीपुर में 147, वैशाली में 117 और पश्चिमी चंपारण में कुल 151 नए मामले आए हैं। इन जिलों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+