बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 6133 मरीज, 24 लोगों की हुई मौत

पटना। बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 30 मार्च को केवल 74 कोरोना संक्रमित मिले थे और अब केवल 15 दिन बाद 15 अप्रैल को 6133 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन 15 दिनों में कोरोना के चलते 101 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में जहां 24 लोगों की जान चली गई है वहीं संक्रमण की रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार भी बढ़ी है।

bihar corona update 6133 new case of covid 19

बीते गुरुवार को एक दिन में 6133 नए मामले आए हैं। पटना, भागलपुर और गया में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पूरा इलाका संवेदनशील हो गया है। राजधानी पटना में 24 घंटे में 2105 तो भागलपुर में 601 नया मामला आया है। वहीं गया में 431 नए मामले आए हैं। बीते गुरुवार को पटना में 9 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हुई, जिसमें 7 पटना के ही रहने वाले हैं।

गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 29078 हो गई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 301304 है, इसमें अब तक 270550 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1675 की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को मिले संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा पटना में थी। पटना में 2105 नए मामले आए हैं। भागलपुर में 601, गया में 431, मुजफ्फरपुर में 265, औरंगाबाद में 165, बांका में 98, बेगूसराय में 174, भोजपुर में 83, पूर्वी चंपारण में 92, गोपालगंज में 77, जहानाबाद में 131, कटिहार में 81, मुंगेर में 147, नालंदा में 109, रोहतास में 107, सहरसा में 122, सारण में 171, सीवान में 123, वैशाली में 105 और पश्चिमी चंपारण में 147 नए मामले आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+