बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 5920 कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 88 फीसदी के पार

पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामलों में काफी गिरावट नजर आई है। हालांकि कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या से लोगों की चिंता बनी हुई है। बीते सोमवार को कोरोना के 5 हजार 920 नए मामले आए। बता दें कि यह आंकड़ा 1 मई को आए नए मामलों से लगभग 50 प्रतिशत कम हैं। 1 मई को राज्य में 13,789 नए मामले आए थे। प्रदेश में सरकार द्वारा जांच बढ़ाने के बाद भी संक्रमण के नए मामले राहत देने वाले हैं। वहीं कोरोना के मामले कम होने पर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हो रही है।

Bihar corona update 5920 new case of covid 19

Recommended Video

    Coronavirus India update : Active Case और Recovery Rate में राहत, जानें पूरा Update | वनइंडिया हिंदी

    सोमवार को कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 69,697 हो गई है। वहीं सोमवार को 24 घंटे में 96 लोगों की मौत हो गई है। 16 मई को राज्य में कुल 89 मौत हुई थी। अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3928 हो गया है। इसके अलावा प्रदेश में रिकवरी रेट अब 88.81 प्रतिशत पहुंच गई है। एक मई को रिकवरी रेट गिरकर 77.7 प्रतिशत पहुंच गई थी। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में भी नए मामले तेजी से घट रहे हैं, सोमवार को कुल 1,189 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    बीते 1 मई को प्रदेश में कुल 95 हजार 686 लोगों की जांच हुई थी, जिसमें 13 हजार 789 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक मई तक राज्य में 4,84,106 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके थे जिसमें 3,73,261 लोग कोरोना को मात दे चुके थे। राज्य में कुल 2,642 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव मामलों की संख्या 1,08,202 हो गई, जिससे रिकवरी रेट 77.1 प्रतिशत पहुंच गई थी। लेकिन 17 मई को आंकड़ा काफी नीचे आ गया। जांच बढ़ाई गई और मामले भी कम आए। राज्य में नए मामलों से लेकर एक्टिव मामलों में भी तेजी से गिरावट आई है।

    पिछले 24 घंटे में बिहार के अलग-अलग जिलों में कोरोना के कई मामले सामने आए। अररिया में 106, अरवल में 48, औरंगाबाद में 169, बांका में 22, बेगूसराय में 214, भागलपुर में 165, भोजपुर में 33, बक्सर में 53, दरभंगा में 106, पूर्वी चंपारण में 191, गया में 289, गोपालगंज में 174, जमुई में 29, जहानाबाद में 34, कैमूर में 8, कटिहार में 153, खगड़िया में 87, किशनगंज में 96, लखीसराय में 30, मधेपुरा में 110, मधुबनी में 226, मुंगेर में 66, मुजफ्फरपुर में 203, नालंदा में 226, नवादा में 39, पटना में 1189, पूर्णिया में 161, रोहतास में 47, सहरसा में 133, समस्तीपुर में 280, सारण में 124, शेखपुरा में 57, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 58, सीवान में 136, सुपौल में 200, वैशाली में 371, पश्चिमी चंपारण में 228 मामले सामने आए। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग जिलों में सोमवार को 24 घंटे में बाहर से आए 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+