Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहारः कोरोना के मामलों ने सरकार की बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में सामने आए 488 नए मामले

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 488 नए कोरोना के मरीज मिले है, जिसके बाद अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1907 हो गई है। बता दें कि पटना में सबसे ज्यादा 174 कोरोना के मामला सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामले सरकार की चिंता को बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने में जुट गई है। बता दें कि पिछले दो दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 31 मार्च तक बिहार में कुल 1579 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 1907 हो गई है। बुधवार को पटना में 97 संक्रमित मिले थे।

Recommended Video

    बिहारः कोरोना के मामलों ने सरकार की बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में सामने आए 488 नए मामले
    bihar corona update 488 new covid 19 patient

    वहीं गुरुवार को 174 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। मरीजों की इस संख्या को देखते हुए प्रशासन चिंतित हो गया और इसको रोकने के लिए प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक दुकानदारों को कोरोना के गाइडलाइंस के अनुसार यह निर्देश दिया गया है कि उन्हें ना सिर्फ खुद मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। बल्कि उन्हें ग्राहकों को इसके लिए जागरूक करते रहना है।

    वहीं न्यूज 18 से बात करते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कल से दुकान व मॉल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बहुत सख्ती से कोरोना के प्रोटोकॉल्स का पालन कराएगी। अगर कहीं भी लापरवाही बरती जाएगी तो ना केवल दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। बल्कि दुकान को सीज तक किया जा सकता है। डीएम ने बताया कि इसे सख्ती से लागू कराने के लिए 8 नई टीमों का गठन किया गया है।

    बीते गुरुवार को मंत्री मंगल पांडेय ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना पॉजिटिव की संख्या बहुत कम है, बावजूद इसके सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा की बिहार मे फिलहाल 1580 पॉजिटिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बनाये हुए है पर लोग सतर्क रहें और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि होली मानने बाहर से आए लोगों के चलते संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक बिहार में 29 लाख लोगों ने वैक्सीन ले लिया है। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार हर कीमत पर लगी हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+