बिहारः पिछले 24 घंटे में केवल 385 संक्रमित मिले, 4 मरीजों की हुई मौत

पटना। लॉकडाउन लगने के बाद अब प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना के मामले और उससे होने वाली मौतों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। बीते 17 जून को केवल 4 संक्रमितों की मौत हुई है, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा रहा है। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में पिछले दो दिनों में एक भी मौत नहीं हुई है। बीते गुरुवार को 1 लाख 13 हजार 525 लोगों की जांच की गई, जिसमें मात्र 385 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3803 है। अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7,18,704 है। जबकि, कुल ठीक होने वालों की संख्या 7,05,373 है। 24 घंटे में कुल 568 लोगों ने कोरोना को मात दी है। रिकवरी रेट अब 98.15% हो गई है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Recovery Rate पहुंचा 96 फीसदी, Active Case में भी गिरावट | वनइंडिया हिंदी
      bihar corona update 385 new cas of covid 19

      कोरोना के चलते बिहार में 17 जून तक कुल 9527 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 4 मौत बीते गुरुवार को हुई थी। वहीं 16 और 15 जून को केवल 9 संक्रमितों की जान गई थी। 14 जून को 53 मौत, 13 जून को 8, 12 जून को 18, 11 जून को 14, 10 जून को 23, 9 जून को 3994, 8 जून को 34, 7 जून को 43, 6 जून को 41, 5 जून को 21, 4 जून को 23, 3 जून को 28, 2 जून को 46 और 1 जून को 59 लोगों की जान गई है।

      राजधानी पटना में पिछले 48 घंटे में एक भी जान कोरोना की वजह से नहीं गई है। 17 और 16 जून को कुल मौत का आंकड़ा 2,315 पर ठहरा है। यह काफी राहत की बात है। इसके पहले 15 जून को एक मौत हुई थी। 14 जून को 3 और 13 जून को एक मौत हुई। 12 जून को 3 मौत हुई, जबकि 11 जून को एक भी मौत नहीं हुई है। 10 जून को 4 लोगों की जान गई और 9 जून को 1074 लोगों की मौत हुई। 8 जून को 6 लोगों की मौत हुई।

      बीते गुरुवार को बिहार में कोरोना के नए मामले 40 से पार नहीं हुए हैं। गुरुवार को सबसे अधिक राजधानी पटना में 40 नए मामले आए हैं। अररिया में 7, अरवल में 5, औरंगाबाद में 3, बांका में 5, बेगूसराय में 8, भागलपुर में 10, भोजपुर में 3, बक्सर में 3, दरभंगा में 22, पूर्वी चंपारण में 11, गया में 1, गोपालगंज में 28, जमुई में 1, जहानाबाद में 1, कैमूर में 6, कटिहार में 17,खगड़िया में 9 संक्रमित मिले।

      इसके अलावा किशनगंज में 7, लखीसराय में 7, मधेपुरा में 19, मधुबनी में 20, मुंगेर में 3, मुजफ्फरपुर में 7, नालंदा में 3, नवादा में 4, पटना में 40, पूर्णिया में 35, रोहतास में 2, सहरसा में 8, समस्तीपुर में 18, सारण में 15, शेखपुरा में 3, शिवहर में 2, सीतामढ़ी में 5, सीवान में 12, सुपौल में 15, वैशाली में 10 और पश्चिमी चंपारण में 5 लोगों में संक्रमण का नया मामला आया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+