बिहारः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 370 नए मामले आए सामने, रिकवरी रेट 98 फीसदी के पार
पटना। बिहार में अनलॉक के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है लेकिन राहत की बात है कि कि अभी तक कोरोना के मामलों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। हालांकि हम सभी को किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना होगा। बीते बुधवार को 1 लाख 11 हजार 819 सैंपल की जांच की गई, जिसमें केवल 370 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि प्रदेश के 38 जिलों में एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां नए संक्रमितों की संख्या 50 पहुंची हो।

Recommended Video
वहीं कोरोना के मामलों में लगातार कमी होने पर विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के चलते संक्रमितों की संख्या कम हुई है। अगर ऐसे ही प्रदेश के लोग जागरूक रहे तो कोरोना के मामले नियंत्रित रहेंगे। वहीं पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है। हालांकि प्रदेश की राजधानी पटना में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। नए संख्या के साथ ही प्रदेश में अब तक 9 हजार 523 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पटना में मृतकों की कुल संख्या 2 हजार 315 है। कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अब संक्रमण से मौत का आंकड़ा नया नहीं आ रहा है। ऐसे मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं जो लंबे समय से भर्ती हैं।
बुधवार को 730 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। बिहार में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या 7,18,319 पहुंच गई है। इनमें से 7,04,805 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3,990 है। जबकि, रिकवरी रेट 98.12% है। पटना में कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,837 हो गई है। कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1,43,137 है। पटना में एक्टिव मामले 385 हैं।
बीते बुधवार को कोरोना के अररिया में 11, अरवल में 5, औरंगाबाद में 5, बांका में 3, बेगूसराय में 7, भागलपुर में 5, भोजपुर में 4, बक्सर में 2, दरभंगा में 7, पूर्वी चंपारण में 12, गया में 8, गोपालगंज में 18, जमुई में 3, जहानाबाद में 3, कैमूर में 4, कटिहार में 10, खगड़िया में 6, किशनगंज में 11, लखीसराय में 9, मधेपुरा में 14, मधुबनी में 8, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 12, नालंदा में 11, नवादा में 22, पटना में 34, पूर्णिया में 17, रोहतास में 2, सहरसा में 27, समस्तीपुर में 10, सारण में 15, शेखपुरा में 2, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 9, सीवान में 7, सुपौल में 22, वैशाली में 9 और पश्चिमी चंपारण में 1 मामला सामने आया।












Click it and Unblock the Notifications