बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 259 कोरोना संक्रमित, 1579 एक्टिव केस

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार में 259 कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1579 हो गई है। बता दें कि इन सक्रिय मरीजों में केवल पटना में ही 641 मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी पटना में 97 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 72 घंटे में कोरोना के मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। केवल पटना में 10 दिनों के अंदर 641 मरीज मिले। इसके अलावा शेखपुरा जिले में 10 दिनों में केवल एक संक्रमित मिला है।

bihar corona update 259 new covid 19 patient

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 72 हजार नए मरीज, 452 मौतें | वनइंडिया हिंदी

    वहीं भागलपुर में पिछले 10 दिनों में 104 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं अररिया में 85 जबकि जहानाबाद जिले में 83 संक्रमित मिले हैं। वहीं 10 दिनों के भीतर शिवहर में 2, जमुई में 3, खगड़िया में 5, मधेपुरा में 6 और लखीसराय में 7 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

    वहीं पटना बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्टिंग की संख्या 25,000 से बढ़ाकर 70,000 परीक्षण प्रति दिन कर दी गई है। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हम अलर्ट मोड में हैं। हमारे पास इतने मामले नहीं हैं कि हम तालाबंदी पर विचार करें। बता दें कि बिहार में पिछले तीन दिनों में 1 लाख 65 हजार 90 सैंपल की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 664 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। पाए गए नए कोरोना संक्रमितों में से करीब 70 फीसदी संक्रमितों की पहचान दूसरे राज्यों से आने वालों की हुई।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 मार्च को 88, 21 मार्च को 126, 22 मार्च को 90, 23 मार्च को 111, 24 मार्च को 170, 25 मार्च को 258, 26 मार्च को 211, 27 मार्च को 195 नये संक्रमितों की पहचान की गयी थी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1487 हो गयी है। दस दिनों पहले 19 मार्च को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 436 थी। दस दिनों में राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों में 1051 की बढ़ोतरी हो गयी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+