बिहारः 2 हजार से कम आए कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 24809

पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना के मामले तेजी से कम हुए हैं। बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 92 हजार 173 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से केवल 1785 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के नए मामले मिलने के बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 24 हजार 809 हो गई है। प्रदेश में अभी तक 6 लाख 72 हजार 868 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 95.76 फीसदी है।

bihar corona update 1785 new case of covid 19

वहीं राजधानी पटना में बीते शुक्रवार को 238 नए मामले मिले। इसके अलावा बेगूसराय में 129 नए केस मिले हैं। जबकि गोपालगंज जिला में कोरोना के 98 नए केस मिले हैं। वहीं सबसे कम केस कैमूर जिले में मिला है। कैमूर में 5, नवादा में 6, शेखपुरा में 7 और भोजपुर जिले में 9 नए केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार शुक्रवार को पूरे बिहार में 30 हजार 170 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

इसमें 26 हजार 312 लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि 3 हजार 858 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। बिहार में अब तक 1 करोड़ 2 लाख 90 हजार 502 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज दी गई है। जबकि, 19 लाख 68 हजार 32 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

बीते गुरुवार को कोरोना के 2 हजार 568 नए मामले सामने आए थे। वहीं कोरोना के चलते 98 मरीजों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के चलते 98 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इन आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में गुरुवार तक कोरोना से 4 हजार 943 लोगों की जान जा चुकी थी। गुरुवार को नए मामले मिलने के साथ ही प्रदेश में अब तक 7 लाख 897 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 6 लाख 67 हजार 507 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+