बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, 80 मरीजों की हुई मौत

पटना। बिहार में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को 98 हाजर 169 लोगों की जांच की गई, जिसमें 15 हजार 853 संक्रमित सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में कुल 4 लाख 70 हजार 317 लोग संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3 लाख 62 हजार 356 हो गई है। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 2560 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 105400 पहुंच गई है। हालांकि चिंता की बात यह है कि प्रदेश का रिकवरी रेट 77 फीसदी पहुंच गया है।

bihar corona update 15853 new case of covid 19

24 घंटे में बिहार में कुल 15853 नए मामले आए हैं। इसमें पटना में सबसे अधिक 2844 मामले शामिल हैं। गया में 1203, नालंदा में 881, बेगूसराय में 786, अररिया में 219, अरवल में 129, औरंगाबाद में 436, बांका में 249, भागलपुर में 443, भोजपुर में 138 के साथ प्रदेश के एक दर्जन जिलों में आंकड़ा 200 के पार है। वहीं शिवहर में मात्र 77 नए मामले हैं। 30 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाहर से आए 77 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बता दें कि अप्रैल माह में कोरोना से 989 लोगों की मौत हो चुकी है। माह के अंतिम दिन 30 अप्रैल को भी प्रदेश में 80 लोगों की मौत हुई है। 29 अप्रैल को 89 लोगों की जान चली गई थी और 28 अप्रैल को 84 लोगों की मौत हुई। 10 दिन में किसी भी दिन मौत का आंकड़ा 50 से कम नहीं गया। 27 अप्रैल को भी 85 लोगों की जान कोरोना से गई थी। 26 अप्रैल को 67 मौत हुई थी और 25 अप्रैल को 68 लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+