बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए 14 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, 105 संक्रमितों की हुई मौत

पटना। बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि उतनी ही तेजी से लोग रिकवर भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे यानी कि बीते मंगलवार को प्रदेश में 14 हजार 794 नए मामले समाने आए हैं। जबकि 11 हजार 926 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। इन नए आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 10 हजार 430 हो गई है। बीते मंगलवार को 94 हजार 891 लोगों की जांच की गई है। मंगलवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4 लाख 10 हजार 484 थी।

bihar corona update 14794 new case of covid 19

वहीं सोमवार को 3 लाख 98 हजार 558 लोग कोरोना से ठीक हुए। यानी कि 24 घंटे में ठीक होने वालों की कुल संख्या 11926 थी। बता दें कि सोमवार को प्रदेश में कुल 72 हजार 658 लोगों की जांच कराई गई थी जिसमें 11 हजार 407 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं मंगलवार को 94 हजार 891 लोगों की जांच में 14 हजार 794 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों का कहना है कि 80% संक्रमितों को हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ रहा है। वह घर पर ही उपचार कर सही हो जा रहे हैं।

बीते मंगलवार को 105 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 2 हजार 926 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को मरने वालों की संख्या मात्र 28 थी लेकिन मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़ गया। 2 मई को प्रदेश में 151 मौत हुई थी और 1 मई को यह संख्या 82 थी। बिहार में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 10 हजार 430 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 5 लाख 23 हजार 841 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

इसमें 4 लाख 10 हजार 484 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। वहीं अब तक कुल 2926 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में नए मामलों का आंकड़ा 13 से 14 हजार आ रहा है जिससे रिकवरी रेट भी अब 78.3% हो गया है। प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

बिहार में 24 घंटे में आए 14794 नए मामलों में सबसे अधिक पटना में 2681 नए केस मिले हैं। प्रदेश के पश्चिमी चंपारण में 516, वैशाली में 637,सुपौल में 323, सीवान में 348, सीतामढ़ी में 166, शिवहर में 178, शेखपुरा में 328, सारण में 457, समस्तीपुर में 498, सहरसा में 323, रोहतास में 223, पूर्णिया में 371, नवादा में 287, नालंदा में 618, मुजफ्फरपुर में 461, मुंगेर में 170, मधुबनी में 411, मधेपुरा में 299, लखीसराय में 103, किशनगंज में 164, खगड़िया में 321, कटिहार में 245 संक्रमित सामने आए।

इसके अलावा कैमूर में 106, जमुई में 538, गोपालगंज में 391, गया में 767, पूर्वी चंपारण में 232, दरभंगा में 290, बक्सर में 132, भोजपुर में 201, भागलपुर में 417, बेगूसराय में 462, बांका में 112, औरंगाबाद में 534, अरवल में 145 और अररिया में 187 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को बिहार के अलग अलग जिलों में बाहर से आए कुल 74 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+