बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए 11 हजार से ज्यादा संक्रमित, 67 मरीजों की हो गई मौत
पटना। बिहार में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को घटाने के बावजूद भी नए संक्रमितों की संख्या में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। बीते रविवार को 100491 लोगों की जांच कराई गई थी तब 12 हजार 795 नए मामले आए थे। इसी कड़ी में सोमवार को जांच का आंकड़ा 80461 पर सिमट गया। इस दौरान 11 हजार 801 नए संक्रमित मिले।

वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 67 लोगों की जान चली गई है, इसमें पटना में 27 लोगों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने हर दिन एक लाख जांच का आदेश दिया है, लेकिन विभाग आए दिन आंकड़ों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
बिहार में सोमवार को 80461 लोगों की जांच में कुल 11 हजार 801 नए मामले आए हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख 15 हजार 397 हो गई है जबकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3 लाख 23 हजार 514 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 89 हजार 660 हो गई है। वहीं अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 हजार 222 हो गई है और रिकवरी रेट भी गिरकर 77.88 पहुंच गया है।
बिहार में कोरोना का खतरा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 24 घंटे में कुल 11801 नए मामले आए हैं जिसमें पटना में सबसे अधिक 2720 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को अररिया में 100, अरवल में 116, औरंगाबाद में 550, बेगूसराय में 549, भागलपुर में 379, भोजपुर में 170, बक्सर में 154, पूर्वी चंपारण में 220, गया में 665, गोपालगंज में 500, जहानाबाद में 365, कटिहार में 102, खगड़िया में 231 कोरोना संक्रमित मिले।
इसके अलावा लखीसराय में 105, मधेपुरा में 139, मधुबनी में 115, मुंगेर में 263, मुजफ्फरपुर 337, नालंदा में 306, नवादा में 132, पूर्णिया में 384, रोहतास में 201, सहरसा में 433, समस्तीपुर में 264, सारण में 568, सीतामढ़ी में 111, सीवान में 181, सुपौल में 274, वैशाली में 224 और पश्चिमी चंपारण में 460 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार के अलग अलग जिलों में बाहर से आए 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications