बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 11 हजार से अधिक मामले, 82 संक्रमितों की मौत
पटना। बिहार में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे यानी की बीते सोमवार को 82 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 हजार 821 हो गई है। वहीं पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने के बाद से इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 9 हजार 047 हो गयी है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 82 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में 24, मुजफ्फरपुर में 13, मधेपुरा में छह, पश्चिम चंपारण में पांच, नालंदा एवं सीतामढ़ी में चार-चार, भागलपुर, भोजपुर, मुंगेर एवं वैशाली में तीन-तीन, दरभंगा, गया एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा बांका, किशनगंज, मधुबनी, नवादा, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान एवं सुपौल में एक-एक मरीज की मौत हुई।
बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार 407 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पटना में 2028 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अररिया में 211, अरवल में 88, औरंगाबाद में 356, बांका में 96, बेगूसराय में 510, भागलपुर में 378, बक्सर में 75, दरभंगा में 139, पूर्वी चंपारण में 148 संक्रमित सामने आए हैं।
इसके अलावा गया में 662, गोपालगंज में 294, जमुई में 76, जहानाबाद में 149, कैमूर में 98, कटिहार में 198, खगड़िया में 116, किशनगंज में 59, लखीसराय में 60, मधेपुरा में 155, मधुबनी में 157, मुंगेर में 175, मुजफ्फरपुर में 653, नालंदा में 346, नवादा में 124, पूर्णिया में 286, रोहतास में 130, सहरसा में 499, समस्तीपुर में 290, सारण में 361, शिवहर में 70, सीतामढ़ी में 129, सिवान में 304, सुपौल में 297, वैशाली में 135 और पश्चिम चंपारण में 549 मामले सामने आए हैं।
बता दें कि अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 509047 पहुंच गयी है जिनमें से 3 लाख 98 हजार 558 मरीज ठीक हुए जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 13 हजार 603 मरीज भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications